24 मार्च को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।



*24 मार्च को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।*

*जिला नियोजनालय के नंबर 8002661906 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अभ्यर्थी।*

बेतिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय के प्रांगण में दिनांक-24.03.2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। इस दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराहून तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 24 मार्च को जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर, लोडिंग हेल्पर के पद पर कार्य करने हेतु कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर मानदेय प्रदान जायेगी। कार्यक्षेत्र तमिलनाडु होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं।

Categories: रोजगार