विकसित भारत जी राम जी” के प्रावधानों के बारे में जानकारी देने हेतु “पंच सम्मेलन” का हुआ आयोजन।


*विकसित भारत जी राम जी” के प्रावधानों के बारे में जानकारी देने हेतु “पंच सम्मेलन” का हुआ आयोजन।*
बेतिया। आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को गांधी सभागार, रमना बेतिया में “विकसित भारत जी राम जी” के प्रावधानों के बारे में जानकारी देने हेतु “पंच सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जिले के सभी पंचायत के मुखिया,/ उप मुखिया, सभी प्रखंडों के प्रमुख/ उप प्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद के सभी सदस्य, विधायक गण, सांसद एवं विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत नियुक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य कर्मी, उप विकास आयुक्त, निर्देशक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान से किया गया।तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। सर्वप्रथम गणमान्य अतिथियों का स्वागत पौधा से किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए निर्देशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी द्वारा बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी जो मनरेगा का स्थान लिया है उसके संबंध में जानकारी देने के लिए जनप्रतिनिधियों को सभी प्रावधानों से अवगत कराने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि जैसा कि नाम से स्पष्ट है विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने हेतु, रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने हेतु तथा आजीविका के साधन विकसित करने हेतु यह अधिनियम अपने बदले स्वरूप में लाया गया है ।
अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए निदेशक द्वारा बताया गया कि अब एक परिवार को बर्ष में 125 दिन का रोजगार की गारंटी स्थापित किया गया है। इसके साथ-साथ मजदूरी दर ₹300 रखा गया है। कृषि कार्य के दौरान 60 दिन का घोषित बंदी का प्रावधान है ।भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। इसके साथ-साथ योजना में पारदर्शिता एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा बताया गया की विबी जी राम जी एक व्यापक योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का नया आयाम स्थापित करेगा। ग्राम पंचायत के माध्यम से क्रियान्वित यह योजना अपने नए रूप में प्रतिफल देगा।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद, बेतिया डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि जब यह विधायक के अस्तित्व में आने की बात हो रही थी उस समय चर्चा में मैं शामिल था और संसद में इसके प्रावधानों को लागू करने पर व्यापक बहस में भी मैं शामिल हुआ। इसके प्रावधान विकसित भारत की अवधारणा को लागू करने के लिए बनाए गए हैं इसके साथ-साथ जल संरक्षण और जल संचयन जैसे आवश्यक तत्व को प्राथमिकता दिया गया है ।उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विकसित भारत जी राम जी को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि विकसित भारत जी राम जी एक व्यापक योजना है इसे पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाए और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता की जाए।
बेतिया की विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी द्वारा बताया गया कि रोजगार के साथ-साथ शिक्षा के वृद्धि पर भी हम सबों को ध्यान देना चाहिए।जी राम जी में स्कूल के अवसंरचना के विकास का प्रावधान किया गया है। अतः शिक्षा के केंद्र में आवश्यकता अनुसार कार्य को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ इसके प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू किया जाए।
विकसित भारत जी राम जी के तहत अनुमेय कार्यों पर चनपटिया के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा प्रकाश डाला गया। भुगतान की प्रक्रिया पर मझौलिया के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री तरुण कुमार द्वारा प्रकाश डाला गया। जल प्रबंधन एवं जल संचयन विषय पर श्री अजय कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी सिकटा द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में कई मुखिया द्वारा प्रश्न, भुगतान से संबंधित, क्रियान्वयन से संबंधित ,काम मजदूरी होने से संबंधित, भुगतान में विलंब से संबंधित, बेरोजगारी भत्ता से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसका समाधान भी बताया गया। कार्यक्रम को गौनाहा के प्रमुख, योगापट्टी बैरिया नरकटियागंज के मुखिया द्वारा भी संबोधित किया गया। अंत में बिहार गीत के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।