19 सितंबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला।


*19 सितंबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला।*

बेतिया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के तत्वावधान में उन्नीस सितंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला का आयोजन स्थानीय सरकारी आईटीआई, छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान, चेक पोस्ट, बेतिया में किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से नियोजन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र के अधिक से अधिक नियोजकों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

Categories: जिला प्रशासन, रोजगार