बगहा एसडीएम, एव जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय महतो नेबांसी धाम में विकास कार्यों का किया निरीक्षण



बगहा। इसराफील अंसारी।
शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी , बगहा के साथ जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो ने पवित्र  बांसी धाम में जिला परिषद, पश्चिम चम्पारण द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का संयुक्त स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निर्मित सीढ़ीनुमा छठ घाट, स्नानागार, शौचालय, संपर्क पथ  एवं अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
एसडीएम बगहा चांदनी कुमारी एवं जिप अध्यक्ष द्वारा संबंधित कनीय अभियंता व संवेदक को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य तय मानक व समय-सीमा के भीतर पूर्ण हों। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।बांसी धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसका सर्वांगीण विकास जिला परिषद की प्राथमिकता है।मौके पर अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories: विकास कार्य