सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, ऑन-द-स्पॉट हुआ समस्याओं का निपटारा

-सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, ऑन-द-स्पॉट हुआ समस्याओं का निपटारा

एसपी और बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
बगहा।
बगहा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल, आला अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा
बगहा (पश्चिम चम्पारण)
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए  02 जून 2026 को ग्राम पंचायत राज महुअवा कटहरवा के पंचायत भवन में एक विशाल ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन  शिविर प्रभारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा के देखरेख में किया गया. जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण (बेतिया) द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य “आपकी भागीदारी – हमारा प्रयास, आपका विकास” के संकल्प को धरातल पर उतारना है.
शिविर की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए बगहा एसपी (SP) रामानंद कौशल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), बगहा 2 बीडू कुमार राम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि किसी भी ग्रामीण को बिना समाधान के वापस न लौटना पड़े.
एक ही छत के नीचे मौजूद रहे सभी विभागों के अधिकारी जिसमें अंचलाधिकारी वसीम अकरम, राजस्व अधिकारी, रवि प्रकाश चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बगहा दो अरविंद कुमार ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डॉक्टर रविंद्र कुमार, विद्युत विभाग के सहायक विधुत अभियंता डब्ल्यू महतो,  पंचायत के मुखिया संगीता देवी प्रतिनिधि जितेंद्र महतो, राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र नारायण प्रभाकर, पंचायत सचिव पारस रावत ,नौरंगिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक देवनंदन राम , मनरेगा पीआर एस राजेश कुमार, आदि सभी विभागों के कर्मी कर्मचारी
इस सहयोग शिविर में शामिल रहे।बगहा एसपी के साथ नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीणों को अपने काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े. मौके पर सभी प्रमुख विभागों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे, वही बगहा दो बीडीओ ने कहा कि कुछ मामलों को
ऑन-द-स्पॉट  मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया.
राशन, पेंशन और भूमि सुधार: राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व और भूमि सुधार से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे,
योजनाओं का प्रचार-प्रसार: केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया और नए आवेदन भी प्राप्त किए गए.
प्रशासन ने पारदर्शिता और जनता की सुविधा के लिए आधिकारिक नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में स्वास्थ्य से संबंधित 125 लोगों को लाभ दिया गया। सबसे मुख्य बात यह है कि कुल 40 मामले पंजीकृत हुए जिसमें से कुछ मामलों को ऑन द स्पॉट समाधान किया गया तथा कुछ मामलों को समय सीमा के भीतर निष्पादित कर दिया जाएगा।

Categories: विकास कार्य