विकास की नई पहल – बगहा-02 की सड़कें होंगी चकाचक

विकास की नई पहल – बगहा-02 की सड़कें होंगी चकाचक

बगहा।
जिला पदाधिकारी  श्री तरनजोत सिंह , भा.प्र.से. के संज्ञान में अरण्य रक्षक थारू अनुसूचित जनजाति बहुल्य क्षेत्र के गांव-टोलों की जर्जर सड़कों की समस्या जिला परिषद  प चम्पारण बेतिया के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो के द्वारा लायी गई थी। जिप अध्यक्ष के मांग पत्र पर  अब बड़ा कदम उठाया गया है
प्रखण्ड बगहा-02 के 11 प्रमुख मार्गों  पर पक्कीकरण/कालीकरण एवं पुलिया निर्माण की सकारात्मक स्वीकृति प्रक्रिया शुरू मुख्य कार्य :नौरंगिया दरदरी : ट्रांसफार्मर से तीन मुहान बाजार तक सड़क – 772 मीटर  , महुअवा कटहरवा : दोन नहर कटैया प्रवेश द्वार से कटैया गांव तक – 823 मीटर 
महुअवा कटहरवा : आमवा मुख्य सड़क से पोखरा होते हुए कटैया गांव तक – 787 मीटर  बलुआ छत्रौल : दोन नहर से मोहना होते धुरधेन छलका तक – 889 मीटर 
हरनाटाँड़ : दोन नहर पुल से सेमरा-घुसुकपुर होते हरनाटाँड़ बाजार तक – 2689 मीटर   हरनाटाँड़ : हरनाटांड-बनकटवा मार्ग से कब्रिस्तान होते सेमरा-घुसुकपुर तक + पुलिया – 897 मीटर 
संतपुर सोहरिया : सोहरिया प्रवेश द्वार से पोखरा होते दोन नहर तक – 1463 मीटर 
संतपुर सोहरिया : भेड़िहारी 10+2 विद्यालय से दक्षिण तीन मुहान तक – 716 मीटर  , संतपुर सोहरिया : शिवलाहा पुलिया से कनघुसरी गांव तक + पुलिया – 1674 मीटर 
नौरंगिया दरदरी : केरेई पुल से दक्षिण साईफन तक – 687 मीटर 
बेलहवा मदनपुर : बेलहवा से NH-727 पचरुखा तक + बड़ा भापसा नदी पर पुल – 2.72 कि0मी0 इन सड़कों का निर्माण कार्य  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण सम्पर्क निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना, राज्य योजना नाबार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क अवशेष योजना, सुलभ सम्पर्कता योजना आदि मद से होगा।
स्थानीय निवासियों और छात्रों को आवागमन में सुविधा , शिक्षा स्वास्थ्य , कृषि  एवं रोजगार  में सीधा लाभ। बरसात में अब रास्ते बंद नहीं होंगे कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बगहा-1 को निर्देश हेतु जिलाधिकारी महोदय का हार्दिक आभार जिप अध्यक्ष
निर्भय कुमार महतो ने जताया है।

Categories: विकास कार्य