नितेश पर्यटन मंत्री से मिलकर वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व आने का निमंत्रण दिया

हरनाटांड। गोनौली युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश पर्यटन मंत्री से मिलकर वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व आने का नियंत्रण दिए
बगहा:प्रखंड 2 के चम्पापुर गोनौली पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार बुधवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मुलाकात कर मंत्रीमंडल में शामिल होने पर बधाई दिए साथ ही वाल्मीकिनगर व टाइगर रिजर्व आने वाले सभी स्थलों का दृश्य को एल्बम के साथ उन्हें सौंपा। नितेश ने बताया कि मंत्री को वाल्मीकिनगर सहित टाइगर रिजर्व एवं पंचायत चंपापुर गोनौली व गोनौली वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी धार्मिक व पर्यटन स्थल से अवगत कराया व वाल्मीकि नगर आने के लिए आग्रह किया इस कड़ी में उनसे बात करते
हुए प्रस्तावित लव कुश पार्क,नंदी भौजी पोखर, वाल्मीकि सभागार,चंपापुर गोनौली सहित विभिन्न छठ घाटों का सौंदर्यकरण व नरदेवी जटाशंकर हरैयाकोट मदनपुर सोनासती कालेश्वर,इको पार्क,बराज आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। नितेश ने आगे कहा कि मंत्री जी ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया उनकी वाल्मीकिनगर आगमन की योजना तैयार की जा रही है यथा शीघ्र पर्यटन मंत्री का आगमन बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले पर्यटक स्थल वाल्मीकिनगर में होगा।

Categories: जागरूकता, पर्यटन, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना, विकास कार्य