मदनपुर बेलहवा में सहयोग शिविर का आयोजन, दर्जनों आवेदनों पर हुई कार्रवाई

बगहा (2 जून, 2026) इसराफील अंसारी।
बगहा दो प्रखंड के मदनपुर बेलहवा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कृषि पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी सरफराज असगर की देखरेख में संपन्न हुआ।
शिविर में कृषि, राजस्व, मनरेगा, पंचायती राज और स्वास्थ्य समेत सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार,उप मुखिया भृगूनाथ महतो, पंचायत सचिव संतोष महतो, डॉ. विकास कुमार, राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक, रोजगार सेवक और लेखापाल संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। नोडल पदाधिकारी के अनुसार, शिविर में कुल 106 आवेदन (56 पहले के और 50 आज के) प्राप्त हुए।
त्वरित निष्पादन: कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
आश्वासन: बचे हुए सभी आवेदनों को तय समय के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।ज्ञात हो कि आज मंगलवार को क्रमशः चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ था। सभी शिविरों का निरीक्षण बीडीओ बगहा दो बीडू कुमार ने किया।