शास्त्री नगर से बेलवनिया सड़क निर्माण परियोजना  को स्वीकृति दिलाने के लिए वाल्मीकिनगर विधायक राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष से मिले

——-‘निरस्त हुए बगहा राष्ट्रीय पथ727शास्त्री नगर से बेलवनिया सड़क निर्माण परियोजना को  स्वीकृति दिलाने के लिए वाल्मीकिनगर विधायक राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष से मिले

#Narayaninews.in  अरविंद नाथ तिवारी

बगहा।बगहा राष्ट्रीय पथ727शास्त्री नगर से बेलवनिया सड़क निर्माण परियोजना को पुनर्जीवित करने एवं स्वीकृति प्रदान कराने के लिए वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने आज शुक्रवार को प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर एक आवेदन पत्र दिया है।उक्त आशय की जानकारी वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने दी है।आगे उन्होंने बताया है कि अपने आवेदन पत्र में वरीय द्वय नेताओं को बताया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर से बेलवनिया सड़क निर्माण के लिए पूर्व में फंड आवंटित किया गया था।

इस परियोजना के लिए विभाग द्वारा डी.पी.आर. (DPR) तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजी गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है,जबकि यह मार्ग बगहा प्रखंड और पिपरासी के लोगों के लिए उत्तर प्रदेश जाने हेतु सबसे सुलभ और महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पथ निर्माण के निरस्त होने से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। वर्तमान में स्थिति यह है कि बगहा, पिपरासी और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग लगातार सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की विधि-व्यवस्था (Law and Order) प्रभावित हो रही है।

जनहित और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए इस सड़क निर्माण परियोजना पर पुनः बिहार और केंद्र सरकार विचार करें और इसे जल्द से जल्द स्वीकृति आपके द्वारा प्रदान कराया जाय, ताकि बाधित सरकारी योजनाओं को गति मिल सके और जनता का संतोष बहाल हो सके।

Categories: विकास कार्य