65वीं वाहिनी एसएसबी ने ग्राम डुमरी में मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

—- 65वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा नारायणगढ़ (हरनाटांड़) में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।


बगहा।65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया बगहा सीमांत प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में ग्राम डुमरी में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर तथा “स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर,महिलाओं के लिए काउंसलिंग,कुमार फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम नारायणगढ़ (हरनाटांड़) में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। ग्राम डुमरी में आयोजित “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान में ग्राम डुमरी, बगही तथा नौतनवा के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अभियान के साथ आयोजित नि:शुल्क पशु चिकित्सा,नि:शुल्क मानव चिकित्सा,स्त्री परामर्श एवं नि:शुल्क पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोजा राम लोमरोड़, द्वितीय कमान अधिकारी, 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया ने उपस्थित सभी अतिथियों, भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं एवं मीडियाकर्मियों का हार्दिक स्वागत और आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कृत संकल्पित है इसी कड़ी में सरकार ने महिलाओं के पोषण और महिलाओं में बहुधा होने वाले रोगों जैसे: ब्रेस्टकैंसर,डायबिटीज,हाइपरटेंशन,सर्वाइकल कैंसर,ओरल कैंसर इत्यादि के विषय में बचाव के लिए जागरूकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। तत्पश्चात अरुण कुमार (पशु चिकित्सक, सरकारी पशु चिकित्सालय, बखरी बाजार ने 65वीं वाहिनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इस कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को इस कार्यक्रम की सफलता बताया।इसी क्रम में डॉ. मिथिलेश और डॉ. बी.के. रॉय ने क्रमवार महिलाओं में होने वाले रोगों, उनके लक्षण और समय रहते रोगों के उपचार के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।


ग्राम नारायणगढ़ (हरनाटांड़) में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में पंकज शर्मा, उप-कमाडेंट, 65वीं वाहिनी एसएसबी बेतिया के नेतृत्व में वाहिनी कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इन कार्यक्रमों के दौरान कुंदन कुमार बी.ई.ओ. रामनगर, डॉ मिथिलेश कुमार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ बी.के. रॉय, डॉ अरुण कुमार (पशु चिकित्सक), रमन कुमार, एसएचओ गोवर्धना थाना, भूपेंद्र कुमार प्राचार्य राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी, गोपाल देवनाथ सरपंच बगही सखुआनी, मुनीष प्रसाद सरपंच मनचंगवा,  सीमा देवी मुखिया नारायणगढ़,तीर्थ नारायण खत्री,बीडीसी देवेंद्र कुमार चौधरी वार्ड सदस्य,मोहन चौधरी गुमास्ता, जीतेंद्र माजी अध्यापक व पंकज शर्मा उप कमांडेंट उपस्थित थे।

Categories: एस एस बी