21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा ने “हर घर तिरंगा 2026” अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा का किया आयोजन



Narayaninews.in
बगहा।21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बगहा, बिहार में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “हर घर तिरंगा 2026” अभियान के तहत आज सोमवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में भव्य “तिरंगा यात्रा” के साथ हुआ। इस यात्रा में वाहिनी के समस्त बलकर्मी एवं अधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया।
तिरंगा यात्रा के उपरांत वाहिनी परिसर में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा एसएसबी कार्मिकों के साथ सामूहिक “वंदे मातरम” गायन किया गया। वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।इसके पश्चात कमांडेंट ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, कार्मिकों एवं अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए “पेंटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं “आत्मनिर्भर भारत” रखा गया था, जिसमें बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से देशभक्ति एवं विकास का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना, अनुशासन एवं एकता का संदेश देखने को मिला।