65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा द्वारा रा.प्रा.विद्यालय नारायणगढ़ के विद्यार्थियों हेतु वृक्षारोपण एवं नशामुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।


बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बेतिया बगहा (बिहार) के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणगढ़ बगहा-02 के विद्यार्थियों हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणगढ़ बगहा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र प्रसाद ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तत्पश्चात उन्होंने 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की वृक्षारोपण एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय जन साधारण को पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं विशेषकर युवा वर्ग को नशे की लत से बचाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा की एवं इस पुनीत कार्य में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणगढ़ बगहा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र प्रसाद,शिक्षक अमित कुमार, शिक्षिका सरिता कुमारी,वार्ड मेंबर नारायणगढ़ देवेन्द्र कुमार चौधरी,
विद्यार्थीगण एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान उपस्थित थे।

Categories: एस एस बी