भारत व नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रक्त दान कर मानवता का दिया संदेश।

भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर।
वाल्मीकि नगर। अभिमन्यु गुप्ता
भारत- नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित सीमा सुरक्षा में तैनात गंडक बराज एसएसबी 21वीं वाहिनी बी कंपनी द्वारा गंडक बराज के नो मैंस लैंड के 18 नंबर फाटक पर शनिवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र व पड़ोसी देश नेपाल से सैकड़ो ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य जांच के उपरांत नि:शुल्क दवा प्राप्त किया। इस मेडिकल कैंप का लाभ दोनों देशों के ग्रामीणों ने पहुंच कर उठाएं।इस मौके पर एसएसबी के मेडिकल अस्सिटेंट कमांडेंट जिसनू एम सी के द्वारा ग्रामीणों को पड़ रहे भीषण गर्मी के मौसम में बचाव और उपचार के तरीके की भी जानकारी दी गई। और स्वास्थ्य जांच के उपरांत नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर एसएसबी 21 वीं वाहिनी बगहा के कमांडेंट तपेश्वर रावत के नेतृत्व में गंडक बराज के सहायक कमांडेंट जयंत बोरा, एएसआई अश्वनी कुमार, राजू यादव के अलावा एसएसबी के कई अधिकारी व जवान के साथ- साथ नेपाल एसपीएफ के इंस्पेक्टर बिंग बहादुर गोले,डम्बर ओली, बुद्धिराज बोहरा, शिव भट्टराई, जीवन लामिछाने व ग्रामीण उपस्थित रहे।

भारत व नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रक्त दान कर मानवता का दिया संदेश।
वाल्मीकि नगर। अभिमन्यु गुप्ता
भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर स्थित एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी के गंडक बराज मुख्यालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर भारत व नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने रक्त दान कर मानवता का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी के एएसआई अश्वनी कुमार, रमेश कुमार, महावीर पासवान,चुनचुन मूर्ति, अशोक कुमार सहित लगभग एक दर्जन जवानों ने रक्तदान किया। वहीं नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के इंस्पेक्टर बिग बहादुर गोले, विमल चौधरी तथा बृजनंद कर्वे ने भी एसएसबी कैंप में रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान शिविर के आयोजन में एसएसबी 21 वीं वाहिनी के मेडिकल अस्सिटेंट कमांडेंट जिसनू एम सी,हेड कांस्टेबल भाई साहब ठाकुर, आरक्षी उपेन्द्र यादव तथा हितेश भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर भारत-नेपाल के दर्जनों अधिकारी व जवान मौजूद रहे।