महिला से जबदस्ती ,असफल होने पर पीटकर किया घायल प्राथमिकी दर्ज।


बगहा/हरनाटांड।वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली निवासी महिला रीता देवी ने अपने पड़ोसी कीर्तन महतो और सुभाष गोंड पर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया उसका पति गुजरात रहकर मजदूरी करते हैं इसी क्रम में पड़ोसी विगत 06,10,2026 को घर में अकेली महिला को देख कर घुस गए और जोर जबरदस्ती करने लगे। महिला के चिल्लाने पर अगल बगल के लोग इक्कठा हुए और महिला की सास आई जिसके उपरांत 112 पुलिस टिम को सूचना दी गई पुलिस ने स्थल की जानकारी लेकर आरोपियों को समझा कर सचेत करा दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। महिला के पति को इस बात की जानकारी मिली तो वह गुजरात से घर आया। आगे महिला ने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की शाम में जब उसके पति और सास घर से बाहर टहल रहे थे तो कीर्तन महतो और सुभाष गोंड नशे की हालत में फिर से अचानक घर में घुस आए और उसके कपड़े फाड़ने लगे जब महिला शोर करने लगी तो उसके पति और सास घर में आए तभी कीर्तन और उसके दोनों लड़के श्याम,नन्हे तथा सुभाष और उसके दोनों लड़के अमित और सुमित ने मिलकर उसके पति और सास को लाठी डंडो से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और महिला के भी सर मारकर फोड़ दिया गया।जब पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई तो घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला उसके पति और सास को इलाज के लिए ले गई। वाल्मीकिनगर थानाप्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों के इलाज के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Categories: crime