65वीं सशस्त्र सीमाबल की जवान की मौत संदेहात्मक

*65वीं सशस्त्र सीमाबल की जवान की मौत संदेहात्मक*
*रविवार की रात करीब 9:30 बजे जवान रवि कुमार को गला में रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया।जवान के इस हालत में देख एसएसबी के जवान और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गयी*
बगहा।65वीं सशस्त्र सीमा बल के एक जवान को कल रविवार की देर रात साढे नव बजे परिसर स्थित फंदा पर लटका हुआ पाया गया,इस घटना को देखकर और जवानों में हड़कंप मच गयी,क्योंकि वह जवान ड्यूटी पर तैनात था।घटना की जानकारी मिलने पर एसएसबी के जवान और अधिकारियों ने फौरन उस जवान को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आये,जहाँ चिकित्सकीय जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया गया। जवान की मौत की खबर फैलते ही एसएसबी परिसर में मातम पसर गया।समाचार के मुताबिक मृत जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था,जिसका नाम चालीस वर्षीय रवि कुमार था।रविवार की रात अचानक हुई इस घटना से उसके साथ ड्यूटी कर रहे जवान और अधिकारी भी स्तब्ध हो गये।
एसएसबी सुत्रों के अनुसार रविवार की रात करीब 9:30 बजे जवान रवि कुमार को गला में रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया।जवान के इस हालत में देख एसएसबी के जवान और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गयी। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. राम प्रवेश भारती ने जवान की जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद एसएसबी अधिकारियों ने जवान की मौत की पुष्टि की।रवि कुमार ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया,जिसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जो सस्पेंस बना हुआ है। घटना से पहले जवान की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं, वह किसी पारिवारिक या विभागीय तनाव में था या नहीं और घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी , जो जांच का विषय है।जवान की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया। एसएसबी की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।