सर्पदंश से तीस वर्षीय युवक की मौत

बगहा।बगहा-दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत स्थित औसानी गांव में सर्पदंश से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।वह शुक्रवार को मतौरा सरेह स्थित धान के खेत में काम करने के लिए गया था ,जहां यह घटना घट गयी। कल देर रात ईलाज कराने के दौरानर रात उसकी मौत हो गई,उसका नाम मुकेश महतो है।
ग्रामीणों के अनुसार मुकेश अपने पिछे पत्नी और तीन छोटी बेटी को छोड़ गया है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान औसानी गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी श्रीकांत महतो के पुत्र मुकेश महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसके बाया पैर में सांप ने काट लिया था।
सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में हुयी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलपुर पंचायत के मुखिया पति भोला यादव, पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद कुमार और वार्ड सदस्य हरिओम प्रसाद समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचे,जहां शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करके सांत्वना दिया।