72 वर्षीय सेवानिवृत्त चौकीदार की लाश रहस्यमय स्थिति में रेलवे ट्रैक पर मिली


बगहा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना अंतर्गत अहिरवलिया गांव निवासी रामबली गोड़ का शव शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर भैरोगंज और खरपोखरा रेलवे स्टेशन के बीच दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर मिलने से गांव  में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार पटना से बेटे के घर से लौट रहे 72 वर्षीय सेवानिवृत्त चौकीदार की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई। शुक्रवार की दोपहर उनका शव गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर भैरोगंज – खरपोखरा रेलवे स्टेशन के बीच दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर मिला।


शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैलने से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। स्वजन के अनुसार, रामबली गोड़ कुछ दिन पहले अपने पुत्र के पास पटना गए हुए थे।वहां से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत की घटना घटी है।  रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वही शव मिलने के बाद पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने घटना के संबंध में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने पर भैरोगंज थाना की पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के उपरान्त शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट  हो सकेगा।

Categories: Accident