कलश यात्रा के दौरान करंट लगने से दो बच्चा की मौत

*बच्चों के हाथ में रखा झंडा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया*
रामनगर/भैरोगंज।बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में मां दुर्गा की आराधना के लिए निकली गयो कलश यात्रा के दौरान जलबोझी करके वापस लौटते समय बच्चों के हाथ में रखा झंडा में बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दो बच्चों की मौत हो गई,हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
समाचार के अनुसार मृत बच्चे भैरोगंज थाना क्षेत्र के ससराव गांव के निवासी बताये जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा में शामिल लोग जलबोझी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बच्चों के हाथ में रखा झंडा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में करंट प्रवाहित हो गया। हादसे की चपेट में आने से बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हो गये।
वही दुर्घटना के बाद आनन-फानन में बच्चों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौत की समाचार फैलते ही स्वजन और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गयी।