बगहा में जानलेवा हमला के मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार

*पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का किया उद्भेदन, चाकू से हमला करने का आरोप*
बगहा। बगहा पुलिस ने पटखौली थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की रात बगहा-1 क्षेत्र में हुई थी। मामले में बगहा थाना कांड संख्या 348/26 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और धारदार चाकू से जान मारने की नीयत से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर मामले की जांच और छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फखरुद्दीन मियां, पिता अख्तर मियां, निवासी डुमवलिया वार्ड संख्या-9; गणेश गोड़, पिता भोला गोड़, तथा आलोक कुमार, पिता राकेश गोड़, दोनों निवासी बटेसरा स्थान वार्ड संख्या-12, थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।छापेमारी दल में बगहा थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शैलेश कुमार और पटखौली थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक उत्पलकांत शामिल थे।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।