बाढ़ प्रभावित वार्डों में पीड़ित परिवारों की जानकारी जुटाने पहुंचीं बगहा एसडीएम

बाढ़ प्रभावित वार्डों में पीड़ित परिवारों की जानकारी जुटाने पहुंचीं बगहा एसडीएम
बगहा। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने बगहा-1 के बाढ़ प्रभावित विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव, विस्थापित परिवारों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित जानकारी वार्ड पार्षदों से प्राप्त की।
एसडीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने को लेकर समन्वय बनाए रखने की बात कही। उन्होंने प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि पप्पू जी, उपसभापति रश्मि रंजन, बगहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार तथा अंचल अधिकारी बगहा-1 रवि भूषण गौरव सहित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।