वीटीआर में गाइडों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ

बगहा।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नये पर्यटन सत्र के दौरान पर्यटकों को जंगल और वन्यजीवों के साथ प्राचीन मंदिर एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देने के लिए वाल्मीकिनगर स्थित सभागार में गाइडों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है, इस प्रशिक्षित में स्थानीय प्रशिक्षकों के साथ नेपाल के चितवन से आए वरिष्ठ नेचर गाइड भी सम्मिलित हुए हैं।सीएफ गौरव ओझा के अनुसार कि गाइडों को वन्यजीवों के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी रखनी जरूरी है,ताकि पर्यटकों को वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य का समग्र जानकारी मिल सके।
उल्लेखनीय है कि पर्यटन के विस्तार अंतर्गत मंदिर दर्शन और वाल्मीकिनगर से मंगुराहा तथा गोवर्धना तक लॉन्ग रूट सफारी शुरू करने की तैयारी है, इसके अलावा नेपाल के चितवन तक अंतरराष्ट्रीय सफारी शुरू करने की भी योजना है।प्रस्तावित लॉन्ग रूट सफारी पैकेज के लिए पर्यटकों को मात्र 10 हजार रुपया खर्च करने होंगे और साथ में गाइड को एक हजार रुपया देने का प्रावधान होगा।मदनपुर को वीटीआर के प्रवेश द्वार यानी ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ के रूप में विकसित किया गया है।वीटीआर में नेचर गाइड की व्यवस्था वर्ष 2018 में शुरू की गयी थी, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर पर्यटन से जोड़ना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।प्रशिक्षण दौरान गाइडों को बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण और पक्षियों के प्राकृतिक व्यवहार के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं,उनकी पहचान के लिए नया ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है।
प्रशिक्षण में डीएफओ विकास कुमार अहलावत, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रोजेक्ट मैनेजर अहवर आलम, फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ कुमार, रेंजर सत्यम कुमार तथा नेपाल के वरिष्ठ नेचुरलिस्ट सुमन तमांग और मनेश लिम्बू सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।