घर के परिसर से निकला किंग कोबरा और अजगर

घर के परिसर से निकला किंग कोबरा और अजगर
नितेश कुमार
हरनाटांड:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गोनौली निवासी सोनालाल साह के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के परिसर में किंग कोबरा और अजगर सांप आपस में भिड़े दिखे। राहत की बात यह रही कि पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने और सतर्कता से समय रहते परिवार को इसकी जानकारी मिल गई, जिसके बाद वन विभाग गोनौली को इसकी जानकारी दी गई समय रहते स्नेक कैचर मुरारी कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों सांपों का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से वीटीआर के घने जंगलों में छोड़ दिया।
वही सोनालाल साह के पुत्र नितेश कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्ष पहले भी घर में बरसात के मौसम में ही घर में किंग कोबरा उस समय दिखा था जब पालतू कुत्ता लगातार भौंकना शुरू कर दिया ठीक ऐसे ही उस समय भी रात्रि को वन विभाग को सूचना देने पर सांप का सफल रेस्क्यू कर लिया गया था
हालांकि इस बार काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने किंग कोबरा और अजगर दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी और बरसात के दिनों में जंगल के अन्य जानवरों एवं सांपों का रिहायशी इलाकों में आने की गतिविधि तेज हो जाती है जिस कारण जंगलों से सटे गांवों और लोगों को जागरूक किया जाता है इसके अलावा उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।