जमुई कांड पर सियासत तेज, जन सुराज नेता राजन द्विवेदी ने CM से पूछे तीखे सवाल – “कब लौटेगा सुशासन?”

मोतिहारी / पटना।बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई बर्बरता की घटना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर सीधा हमला बोला है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने कहा मैं बिहार सरकार से यह सवाल पूछ रहा हूँ कि मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र में इतना घृणित कार्य करने वाले अपराधियों का हौसला इतना बुलंद कैसे हो गया?”
उन्होंने कहा कि जब से आपं मुख्यमंत्री बने हैं, अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लड़कियों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। कहीं लूट, कहीं छेड़छाड़, कहीं दुष्कर्म के प्रयास और कहीं गोलीबारी की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
राजन द्विवेदी ने सीएम के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, कि”आप तो बोले थे कि मेरे रहते अगर कहीं अपराध हो गया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, अभी तक आपने इस्तीफा नहीं दिया।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ट्रोल होने के बाद आनन-फानन में कार्रवाई का दिखावा कर रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और अब एक आरोपी का एनकाउंटर कर गिरफ्तारी दिखाई जा रही है।
उन्होंने ने सवाल उठाया कि बिहार में पुलिस का इस्तेमाल अपराधियों पर नहीं, बल्कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर लाठियां और एके 47 से गोलियां चलाने के लिए हो रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि पूरे बिहार की जनता पूछ रही है कि आखिर बिहार में सुशासन कब वापस लौटेगा और बेटियां कब सुरक्षित महसूस करेंगी।