राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने बगहा में जनप्रतिनिधियों का जाना हाल, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

बगहा।पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत में शनिवार देर शाम बिहार विधान परिषद के राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने मुखिया अर्चना पांडेय एवं मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय के आवास पर शनिवार को देर शाम में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का हालचाल जाना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में बगहा-1 प्रखंड के कई पंचायत प्रतिनिधि एवं मुखिया मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने पंचायतों में विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, लंबित योजनाओं तथा प्रशासनिक समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया।
मुखिया संघ ने रखी प्रमुख मांगें
मुखिया संघ के अध्यक्ष नितेश राव ने एमएलसी सौरभ कुमार के समक्ष पंचायतों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि बगहा-1 प्रखंड की 24 पंचायतों में कराए गए कई विकास कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। भुगतान लंबित रहने से पंचायत प्रतिनिधियों को आर्थिक एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी मांग की कि प्रखंड कार्यालय में तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
…………………..
विधान परिषद में उठाएंगे मुद्दा : सौरभ कुमार
……………………
राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने कहा कि बगहा-1 प्रखंड के कई मुखियाओं ने पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने, बकाया भुगतान कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण की मांग रखी है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को बिहार विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दों पर वे सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखेंगे तथा चंपारण के पंचायत प्रतिनिधियों को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे।
……………………
.जनप्रतिनिधियों में दिखी उम्मीद.
……………………
एमएलसी के दौरे से स्थानीय जनप्रतिनिधियों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। बैठक में पंचायत विकास, प्रशासनिक सुधार तथा जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान दीपक पांडेय, दुर्गेश ठाकुर मुखिया महीपुर भतौड़ा, संजय प्रसाद मुखिया परसा बंचहरी, बृजेश राम मुखिया बांसगांव मंझरिया, रणविजय सिंह मुखिया भैंसही पांडरखाप, प्रेम चौधरी मुखिया हरदी नदवा, झुनझुन जायसवाल मुखिया सिसवा वसंतपुर, रुदल मुसहर मुखिया मझौआ, आनंद शाही मुखिया प्रतिनिधि लगुनहा चौतरवा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।