*गया जिला कांग्रेस कमिटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती मनाई*

*गया जिला कांग्रेस कमिटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती मनाई*
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गया जी। राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी का जीवन सामाजिक समरसता, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रेरणास्रोत था। वे सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान करते थे तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे।
उन्होंने कहा कि स्व. भोला पासवान शास्त्री जी हमेशा गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और उनका सार्वजनिक जीवन आज भी हम सभी को प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के सभी वर्गों के गरीब और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में युगल किशोर सिंह शामिल थे।