बगहा एसपी नें दो पियक्कड़ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया


बगहा।बगहा पुलिस ज़िला के रामनगर थाना में पदस्थापित 112 PTC ASI सुरेंद्र कुमार मुनमुन औऱ हवलदार सुनील कुमार शराब पीकर शहर की मुख्य सड़क पर तमाशा क़र रहें थे,उसी दौरान स्थानीय दुकानदार औऱ ग्रामीणों नें उनका वीडियो बनाकर वायरल करके बगहा एसपी राजेश कुमार को भी वीडियो भेज दिया,जिसके बाद रामनगर SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में दोनों के मेडिकल जाँच कराये गए जिसमें शराब सेवन की पुष्टि के बाद गाज़ गिरी है।बताया जा रहा है की बिहार पुलिस के दो वरीय जवान जो प्रोन्नत पदाधिकारी हैं इनके द्वारा खुलेआम शराब पीकर बाइक से गिरने औऱ लड़खड़ाने के अलावा शहर में नौटंकी करने की घटना शर्मसार क़र दी।जानकारी हो कि बिहार में विगत 10 वर्ष से पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है ऐसे में शराब बनाना, बेचना, पीना या पिलाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध है।पुलिस नें बड़ी कार्रवाई शुरू क़र दिया है जिसको लेकर पुलिस महकमे समेत जिलाभर में हड़कंप मचा है।पुलिस सुत्रों के आधार पर बगहा पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रहें हैं।