*गन्ना के खेत में छिपा भालू ने मचाई दहशत, युवक पर हमला कर किया घायल*


*ग्रामीणों ने घायल मनोज को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया*

रामनगर। खेत में काम करने के लिए पहुंचा 30 वर्षीय मनोज उरांव पर भालू ने जानलेवा हमला किया  । गन्ना के खेत में पहले से भालू मौजूद था। मेड़ ठीक करने के दौरान अचानक सामने से आकर भालू ने उस पर हमला कर दिया।घटना रामनगर  गोबर्धना थाना क्षेत्र के बनबारी चौकीदार टोला का है।ग्रामीणों के अनुसार भालू के हमला पर युवक  चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया । आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना की ओर दौड़े। लोगों के पहुंचने के बाद भालू वहां से भाग गया, इसके बाद ग्रामीणों ने घायल मनोज को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया,जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कलने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। हमले में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।घटना के बाद बनबारी चौकीदार टोला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण गन्ना के खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं।

Categories: Accident