गंडक नदी में बाढ़ की आशंका, बगहा पुलिस ने जारी की अति आवश्यक अपील

*बगहा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाय। नदी में प्रवेश करने, नाव संचालन करने तथा मछली पकड़ने जैसे कार्यों से फिलहाल पूरी तरह बचें*



बगहा। नेपाल के त्रिशूली नदी क्षेत्र में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि तथा बाढ़ की प्रबल संभावना को देखते हुए बगहा पुलिस ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में नदी के किनारे बसे गांवों एवं संवेदनशील इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए सूचित किया जा रहा है। विशेष रूप से मछुआरों, नाविकों, मजदूरों तथा नदी से संबंधित कार्य करने वाले लोगों से तत्काल सावधानी बरतने को कहा गया है।


बगहा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाय। नदी में प्रवेश करने, नाव संचालन करने तथा मछली पकड़ने जैसे कार्यों से फिलहाल पूरी तरह बचें। प्रशासन एवं बगहा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।


पुलिस ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस पदाधिकारी को सूचना दें। नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बगहा पुलिस ने आमजन से अपील की है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
संपर्क सूत्र: बगहा पुलिस कंट्रोल रूम: 9031827032
वही दुसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी  अति आवश्यक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि चीन में बाँध टूटने और नेपाल से नारायणी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम चम्पारण की गंडक नदी में अचानक बाढ़/जलस्तर अत्यधिक बढ़ने का खतरा है।  गंडक नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले सभी नागरिक तुरंत अपने घरों को खाली कर ऊँचे स्थानों या पास के शरण स्थलों पर चले जाय। कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे या पानी के पास बिल्कुल नहीं जाय 
📞 जिला आपातकालीन हेल्पलाइन जारी किया है।
फोन: 06254-247002 | 06254-247003 
मोबाइल: 8757547904 

Categories: आपदा