स्वतंत्रता दिवस पर बगहा पुलिस जिला व पंचायतों में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा


बगहा (पश्चिम चंपारण)इसराफील अंसारी।
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बगहा अनुमंडल सह पुलिस जिला क्षेत्र के विभिन्न थानों, सरकारी कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे हर्षोल्लास, आन-बान और शान के साथ फहराया गया। सुबह से ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान रहा।
अनुमंडल परिसर में एसडीएम ने दी सलामी
मुख्य समारोह बगहा अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ सुबह से ही तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं। अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) चाँदनी कुमारी ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों ने परेड में हिस्सा लिया।
विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में झंडोत्तोलन
सेमरा थाना: थानाध्यक्ष पवन कुमार ने सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एसआई पूजा कुमारी, अवधेश दास, जयनारायण राव सहित पुलिस बल के जवान और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चिउटाहा थाना: थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम में अपर थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार, प्रशांत कुमार उपाध्याय, पुलिस बल स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।वही, नौरंगिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष राज रौशन ने झंडोत्तोलन किया मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, जन प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
वन विभाग व स्वास्थ्य केंद्र: चिउटाहा रेंज ऑफिस में रेंजर द्वारा एवं तत्पश्चात उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तिरंगा फहराया गया।
ग्राम पंचायतों में भी दिखी देशभक्ति की उमंग
पंचायत स्तर पर भी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया:
बैरागी सोनबरसा: मुखिया सूरज कुमार सिंह ने सुबह 10:00 बजे झंडोत्तोलन कर सलामी दी। मौके पर सरपंच राजू जायसवाल, हरिंदर यादव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, ईश्वर देव शर्मा, बजरंगी कुमार, परमा चौहान व सगीर अंसारी उपस्थित थे।
सेमरा कटकूईया: मुखिया कुमारी हेमंती पासवान द्वारा पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन किया गया।
अन्य पंचायतें:
पैकवलिया मर्यादपुर – मुखिया अनिल सिंह
ढोलबजवा लक्ष्मीपुर – मुखिया प्रमोद उरांव
देवरिया तरुअनवा – मुखिया अंजू देवी
जिमरी नौतनवां – मुखिया श्वेता देवी
बिनवलिया बोदसर – मुखिया सीमा कुमारी
चंपापुर गोनौली – मुखिया प्रियंका देवी
बैराटी बरियारवा – मुखिया नजरा खातून
बेलहवा मदनपुर में मुखिया अरविंद कुमार,
सभी स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।