भारत विकास परिषद तथागत शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह 26 जुलाई को


पडरौना। भारत विकास परिषद तथागत शाखा की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह 26 जुलाई को पडरौना नगर के एक होटल में सायं 5:00 बजे से होगा। दायित्व ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर के परिषद की तैयारी बैठक सोमवार को हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में तथागत शाखा के अध्यक्ष प्रदीप चाहड़िया की अध्यक्षता में हुई ।
जिसका संचालन सचिव विपिन मल्ल ने किया। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों को दायित्व ग्रहण समारोह को संपन्न करने के लिए  जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में कोषाध्यक्ष राधा रमण गाड़िया,उपाध्यक्ष सेवा संजय बंका,उपाध्यक्ष संस्कार  शैलेंद्र दत्त शुक्ला, उपाध्याय संपर्क  सतीश जिंदल,उपाध्यक्ष पर्यावरण  मनोज शर्मा सारस्वत, महिला संयोजिका श्रीमती दीपावली श्रीवास्तव सहयोगी श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव,श्रीमती बिनीता गुप्ता, सह सचिव आलोक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय,प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण आलोक गुप्ता आदि रहे।

Categories: युवा कार्यक्रम