वाल्मीकि नगर विधायक ने प्रखंड युवा प्रतिनिधि” किया नामित, अधिकारियों को भेजा पत्र


बगहा।
वाल्मीकि नगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को एक पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उल्लेख है कि
मेरे विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर 01 अंतर्गत प्रखंड बगहा-02 में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, देख-रेख एवं अनुश्रवण हेतु   विनोद कुमार काजी उर्फ बिट्टू काजी (आधार.संख्या-375315494529) पिता – प्रमोद काजी, निवासी वार्ड सं०-07, बकुली, बकुलिया को अपना “प्रखंड युवा प्रतिनिधि” नामित करता हूँ।महत्वपूर्ण शर्तःयदि  विनोद कुमार काजी उर्फ बिट्टू काजी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जाता है, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती जाती है, अथवा उनके विरुद्ध किसी प्रकार की जन-शिकायत/अनियमितता की पुष्टि होती है, तो उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से प्रखंड युवा प्रतिनिधि के पद से हटाने का अधिकार अधोहस्ताक्षरी के पास सुरक्षित रहेगा।पत्र की प्रति जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है। बिट्टू काजी को प्रतिनिधि नियुक्त करने केजरीवाल पश्चात (थारू) अनुसूचित जनजाति के लोगों में खुशी व्याप्त है। श्रीकाजी को बधाई देने वालों में देवरिया तरुअनवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय ओजहिया, मुखिया, अंजू देवी, गोनौली पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी, पति लक्ष्मी नारायण प्रसाद,भड़छी मुखिया कृष्ण मोहन महतो, रमेश महतो, आदि अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Categories: युवा कार्यक्रम, राजनीति