सरकारी पेड़ काटने को लेकर मटियरिया मुखिया दिवाकर पटवारी ने थाने में दिया आवेदन, करवाई का किया मांग

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मुखिया ने निभाई अपनी जिम्मेवारी कठोर कानूनी कार्रवाई का किया मांग ।
गौनाहा/ प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया मुखिया दिवाकर पटवारी ने अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए सरकारी पेड़ काटने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। वही दिए आवेदन में बताया गया है कि बिते 20 मई 2026 को रात्रि के करीब 7:00 बजे मैं अपने घर पर ग्राम टहकौल में था तभी मेरे ही गांव के जयलाल महतो पिता स्वर्गीय हेमराज महतो आए और बताएं कि आवासीय विद्यालय बेलसंडी से शेरपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे सेमर का पेड़ चोरी से कुछ लोग काट रहे हैं। मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने साथ नवीन पटवारी पिता बलदेव पटवारी व मोहन पटवारी पिता सुखी महतो दोनों ग्राम टहकौल थाना गौनाहा को लेकर चोरी हो रहे हैं सेमर के पेड़ के कटाई स्थल पर पहुंचा तो देखा कि सत्येंद्र यादव पिता रामधारी यादव ग्राम शेरपुर थाना मटियरिया व नेसार अंसारी पिता एहसान अंसारी ग्राम हौदा डुमरा थाना मटियरिया तथा चार अज्ञात व्यक्ति मिलकर सेमर का हरा पेड़ लगभग 6 फीट मोटा काट रहे हैं। जब मैं जाकर सरकारी जमीन में अवस्थित कट रहे सेमर का पेड़ काटने से विरोध किया तो नेसार अंसारी अपने हाथ में लिए नल्कटी मेरे ऊपर तान दिया और बोला कि साला जान प्यारी है तो यहां से भाग जा। तभी सत्येंद्र यादव अपने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से मेरे ऊपर जान मारने के नियत से प्रहार कर दिया ।रात के अंधेरा होने के कारण मैं बाल बाल बच गया। ततपश्चात मेरे साथ दोनों आदमी गाली गलौज मारपीट करने लगे जब मैं तथा मेरे साथ आए नवीन पटवारी, मोहन महतो व जय लाल महतो हल्ला गुली करने लगे तो मैं इस घटना की सूचना अंचल अधिकारी गौनाहा तथा थानाध्यक्ष को दिए तो इतने में आनन फानन में यह लोग अपना दो मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 ए क्यू 2909 लाल रंग की एसपी साइन 125 सीसी व दूसरा बीआर 22 बी एफ 3679 ब्लू रंग की एसपी शाइन 125 सीसी को छोड़कर भाग गए। जब थाना की गाड़ी घटनास्थल पर आया तो काटे गए सेमर का पेड़ व बाइक जप्त कर थाने में ले गई। वही आगे उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा को ख्याल में रखते हुए जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
