जनजातीय गरिमा उत्सव (सहयोग शिविर) के तहत चार पंचायतों में शिविर का हुआ आयोजन



बगहा। बगहा दो प्रखंड के ग्राम पंचायत संतपुर सोहरिया वाल्मीकि नगर, नयागांव रामपुर ,लक्ष्मीपुर रामपुरवा में सहयोग शिविर का आयोजन दिनांक 18 मई से आरंभ है। इन सहयोग शिविरों में दिनांक 18 मई को कुल 170 आवेदन प्राप्त हुए जिसका समाधान संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के स्तर से किया गया है। तथा 19 मई को कुल 166 आवेदनों का निस्तारण किया गया है। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी बिडू कुमार  ने बताया कि सहयोग शिविरों में बिजली, सड़क ,पेंशन, जॉब कार्ड ,भूमि मापी, बिजली मीटर का नया कनेक्शन, पोल तार, स्वच्छता शौचालय ,राशन कार्ड, जाति निवास आय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दर्जनों समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए जिसका समाधान संबंधित विभागों द्वारा ससमय करा दिया गया है। बता दें की  बचे हुए पंचायतों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। ज्ञात हो की सभी संबंधित पंचायतों में कर्मी पदाधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्य करते दिखे। बगहा दो बीडीओ ने कई शिविरों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिया। वहीं बैरागी सोनबरसा पंचायत भवन में ग्राम कचहरी एवं सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किसान सलाहकार मनोज कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक, ईश्वर देव शर्मा ,विकास मित्र मुन्ना कुमार राम ,कार्यपालक सहायक चांदनी कुमारी, ग्राम पंचायत के सरपंच राजू जायसवाल ग्राम कचहरी सचिव चंद्रानी कुमारी, जीविका किसान सलाहकार रेशमा खातून, जिविका स्वास्थ्य कर्मी मनीषा कुमारी आदि अन्य लोग मौजूद रहे

Categories: प्रशासन