बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने किया वाल्मीकि नगर बैराज के दाया-बाया बांध का निरीक्षण



बगहा/वाल्मीकि नगर। इसराफील अंसारी। मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी ने मंगलवार को शीर्ष कार्य प्रमंडल, वाल्मीकि नगर के अभियंताओं के साथ वाल्मीकि नगर बैराज तथा गंडक नदी के दाया एवं बाया बांध का गहन निरीक्षण किया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने बैराज के सभी गेटों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम, वायरलेस सिस्टम एवं बांधों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बांधों के स्लोप, रेनकट, रैट होल तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी ली।निरीक्षण में चांदनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा 
ई. मो. इकबाल अनवर, कार्यपालक अभियंता, हेड वर्क्स प्रभाग, वाल्मीकि नगर – सुजीत कुमार, एसडीओ, हेड वर्क्स प्रभाग, वाल्मीकि नगर  ,रणजीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता  – प्रमोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता  अभिषेक कुमार चौधरी, कनिष्ठ अभियंता ,एसडीएम बगहा एवं कार्यपालक अभियंता ई. मो. इकबाल अनवर ने बताया कि मानसून से पहले बांधों के सभी कमजोर हिस्सों की मरम्मत, बोल्डर क्रेटिंग एवं कटाव निरोधी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही बैराज के गेट संचालन के लिए पर्याप्त मैनपावर एवं संसाधन 24×7 तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम चांदनी कुमारी ने कहा, “वाल्मीकि नगर बैराज और दोनों बांध इस क्षेत्र की जीवन रेखा हैं। बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा जाए।” उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश भी दिए।कार्यपालक अभियंता ई. मो. इकबाल अनवर ने बताया कि विभाग द्वारा बांध सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है और मानसून पूर्व सभी तैयारियां जून के पहले सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएंगी।बैराज पर कार्यपालक अभियंता द्वारा कराए गए कार्यों से अनुमंडल पदाधिकारी आश्वस्त हुईं। मौके पर अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Categories: प्रशासन