जनगणना 2027ः मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का निरीक्षण।

*जनगणना 2027ः मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का निरीक्षण।*

बेतिया। केन्द्रीय स्तर पर निरीक्षण अधिकारी,
संजीव कुमार द्वारा नगर निगम बेतिया में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित परिवारों से प्राप्त विवरणियों का मिलान करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता का जायजा लिया गया। साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित डिजिटल डाटा का भी गहन सत्यापन किया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत नगर निगम, बेतिया क्षेत्र में संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जनगणना कार्य में शत.प्रतिशत पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित डाटा संकलन पर विशेष बल दिया गया।

बेतिया जिला अंतर्गत जनगणना 2027 के प्रथम चरण का लगभग 85 प्रतिशत भौतिक कार्य सम्पन्न हो चुका है।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  नन्दलाल चौधरी सहित अन्य फिल्ड ट्रेनर डॉ0 चंदन कुमार, आनंद प्रकाश पाण्डेय, सुपरवाईजर दीक्षा कुमारी, प्रगणक अंकिता राय, HLB संख्या-245, प्रिति माईकल HLB संख्या-248, मो0 आसिफ  एवं अन्य जनगणना कर्मी  उपस्थित रहे।

Categories: प्रशासन