अनुमंडल सभागार में ईद उल अजहा पर्व के अवसर पर सुरक्षात्मक एवं व्यवस्था से संबंधित विषय पर चर्चा



बगहा। आज शनिवार को अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आहूत की गई ,जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बगहा ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा ,रामनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक बगहा दो रामनगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बगहा एवं रामनगर अंचल अधिकारी बगहा एक बगहा दो एवं रामनगर तथा थानाध्यक्ष बगहा पटखौली रामनगर , अग्निशमन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बगहा एवं रामनगर तथा बगहा दो प्रखंड के सम्मानित प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से ईद उल अजहा पर्व के अवसर पर सुरक्षात्मक एवं व्यवस्था से संबंधित विषय पर चर्चा की गई । नगर परिषद की सड़को  की साफ सफाई एवं विद्युत के तार जो नीचे लटकते हो उनको ठीक करने का निर्देश दिया  गया । स्वास्थ्य विभाग को निदेश दिया गया कि अपनी टीम को दवा के साथ तैयार रखेंगे।मौके पर सभी जन प्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories: प्रशासन