*कुख्यात अपराधी पूट्टू मिश्रा को अपराधियों ने गोली मारी,घटनास्थल पर ही मौत*

*चर्चा है कि पुटू की हत्या जिला में चल रहे ठीका को लेकर किया गया है,कहीं हत्या कारण ठीका तो नहीं है।*
बगहा।बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकौल चौक पर सोमवार के देर शाम पांच बजे के आसपास कुख्यात अपराधी 55 वर्षीय संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ज्ञात हो कि बगहा बेतिया पुलिस जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी पुटू मिश्रा सोहसा फुलवरिया के रहनेवाला था।घटना की सूचना के बाद स्थानीय रामनगर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की निरीक्षण करना शुरू कर दी।पुलिस सुत्रों के अनुसार अपराधी तीन की संख्या में रहे।अपराधी पुट्टू मिश्रा को विश्वास में वहां प्लानिंग के मुताबिक बुलाए थे,जिसमें नजदीक से उनको गोली मारने का मौका मिल गया।गोली कनपटी के नज़दीक से मारी गयी जिस कारण पुट्टू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
अपराधिक इतिहास
बगहा प्रभारी पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बतायी है कि अपराधी पूट्टू मिश्रा को चार से पांच गोली मारी गयी है,जिस कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,उसका अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण की है,किन-किन लोगों से ,उसकी दुश्मनी रही है।पुलिस इसकी खोजबीन कर रही है।पुलिस हत्या करनेवाले अपराधियों की तलाश करके सलाखों में जल्द डालेगी।वहीं दुसरी तरफ घटना के बाद फुलकौल गांव में दहशत कायम हो गयी है,कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है।ग्रामीणों का कहना है कि बुरा काम का बुरा ही नतीजा होता है,यह भी चर्चा है कि पुटू की हत्या जिला में चल रहे ठीका को लेकर किया गया है,कहीं हत्या कारण ठीका तो नहीं है।
हत्या का कारण ठीका तो नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि पूट्टू अपराध छोड़कर ठीका का काम करना ,ठीका मैनेज करना,ठीका दिलवाने का काम कुछ वर्षों से कर रहा था ,जो नेता और पदाधिकारियों के लिए आंख की किरकिरी बन चुका था,बहरहाल पुलिस जांच और निष्कर्ष के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।