दस्यु सरगना की तरह आतंक कायम करने के लिए अंचलाधिकारी पत्रकार पर कुर्सी उठाकर मारने के लिए सहयोग शिविर में दौडा।



*बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और विवाद शांत कराया*

बगहा। पश्चिम चम्पारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में दस्यु सरगनाओं का अंत तो वर्षों पहले खत्म हो गया,परंतु अब इनके जगह पर पदाधिकारियों का गुंडा राज्य हो गया है,इसका जीता जागता उदाहरण आज मधुबनी अंचल में बिहार सरकार के आदेश पर जिल प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविर के दौरान अंचलाधिकारी का गुंडई दिखने का लोगों को मिला। समाचार संकलन दौरान अंचलाधिकारी से सवाल पुछे जाने के दौरान   पत्रकार अजय सिंह चंदेल पर कुर्सी लेकर मारने के लिए दौड पडा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। अजय सिंह पत्रकार ने मधुबनी अंचल के सीओ नंदलाल राम पर गंभीर आरोप लगाया हैं। शिकायत के मुताबिक शिविर में कुछ मुद्दों को लेकर सवाल पूछे जाने पर सीओ कथित रूप से नाराज हो गया और वह अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान सीओ कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास किया औऱ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया । घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इधर मामले की सूचना मिलने पर बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और विवाद शांत कराया गया ।पीड़ित अजय सिंह चंदेल का कहना है कि यह घटना आम नागरिकों की मौजूदगी में हुई, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने औऱ दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग किया है। हालांकि सीओ मधुबनी नंदलाल राम की ओर से उनका कोई पक्ष नहीं आया है बावजूद इसके मध्यस्तता के दौरान दोनों पक्षों के साथ शांति वार्ता SDM की मौजूदगी में करवाने का भी वीडियो सामने आया है।

Categories: अपराध