पत्नी से बात करने पर प्रेमी की हत्या हुई, बगहा एसपी ने किया खुलासा
*पत्नी प्रेमी से फोन पर शादी के पूर्व से ही लगातार बात करती थी। इसी को लेकर राजन ने अपने पत्नी से मृतक से बात नहीं करने को कहा, लेकिन वो नहीं मानी।*

बगहा।पिछले दिनों बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र में सत्ताईस मई को एक पाये गये शव का उद्भेदन बथवरिया थाना की पुलिस ने कर ली है। बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना के सत्यापन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर एवं बथवरिया थाना पुलिस पहुँची। शव की पहचान रंगीला यादव पिता प्रवेश यादव, ग्राम चन्द्रौल, थाना नवलपुर के रूप में हुई है। मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बथवरिया थाना कांड सं0-43/2026, दिनांक-27.05.2026 धारा-103 (1)/3(5) भारतिय न्याय संहिता-2023 के तहत कुल तीन प्राथमिकी अभियुक्त के विरूद्ध कांड दर्ज की गयी है। तकनीकी अनुसंधान में पाये गये तथ्यों से अप्राथमिकी अभियुक्त राजन यादव ,पिता साहेब यादव ,ग्राम बथवरिया, पुरबवारी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के कम में बताया कि मृतक रंगीला यादव उसकी पत्नी से फोन पर शादी के पूर्व से ही लगातार बात करती थी। इसी को लेकर राजन ने अपने पत्नी से मृतक से बात नहीं करने को कहा, लेकिन वो नहीं मानी। इसको लेकर घर में मारपीट भी हुई। प्राथमिक अभियुक्त सुधीर उर्फ कन्च्छेदा पिता धनेश यादव ग्राम नवलपुर का भी मृतक से पैसे को लेकर विवाद था। राजन एवं सुधीर उर्फ कन्च्छेदा दोनों आपस में साजिश कर मृतक को गोरखपुर से मेला देखने को बुलाए एवं राजन अपनी पत्नी के मोबाईल से मृतक को आवाज बदलकर बगीचा में रात में बुलाया और सुधीर एवं राजन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर, आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक के गमछे से ही आम के पेड़ में टॉग दिया।आगे बताया कि तकनीकि साक्ष्य के आधार पर अप्राथमिकि अभियुक्त राजन यादव को गिरफ्तार किया गया है और अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। अभियुक्त ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।