वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद को मुखिया प्रमोद उरांव ने दिया मांग पत्र

वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद को मुखिया प्रमोद उरांव ने दिया मांग पत्र
क्षेत्र के विभिन्न सड़कों एवं पुल पुलियों की निर्माण कराने की मांग
बगहा। वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के ढोलबाजवा गाँव पहुंचे जहां पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।उपस्थित सभी लोगों का विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि क्षेत्र की विकास ही मेरा सपना है। जिसे पूरा किये बिना चैन से नहीं बैठूंगा।वही इस मौके पर ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव ने क्षेत्र की कई विकास कार्यों के बारे में एक आवेदन पत्र सौंपा जिसमें1.पंचायत के हथुअनवा वार्ड न. 1 में जंगली नदी में पुल का निर्माण ,2.पंचायत के ढोलबजवा वार्ड न. 4 में युगलाल उरांव के घर के पास पुल का निर्माण ,3. ग्राम प० राज ढोलबजवा लक्ष्मीपुर में दोन कैनाल सिरिसिया पुल से लेकर सैनिक रोड तक नहर के उत्तर भाग में PCC निर्माण कार्य , 4.पंचायत के ढोलबजवा में जयराम उरांव के घर से लेकर उच्च विद्यालय तक सड़क निर्माण कार्य ,5. ग्राम प० राज ढोलबजवा लक्ष्मीपुर में गोहटी टोला से पुर्नापानी तक प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य एवं6. ग्राम प० राज ढोलबजवा लक्ष्मीपुर में मुसहर टोली से लेकर हसनापुर गाँव तक प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण , तथा हसनापुर नदी में बांध निर्माण कार्य.ढोलबजवा गाँव में गाईड बांध का निर्माण कार्य ,9. हथुअनवा में गाईड बांध का निर्माण ,10. लक्ष्मीपुर में PHC में चारदीवारी एंव मिटटी भराई कार्य की मांग की गई है। विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगों को संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। और मेरा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की सभी सहुलियत मुहैया कराई जा सके। मौके पर शत्रुघ्न पटेल, ग्रामीण प्रमोद शाह पुर्व बीडीसी ,जयराम उरांव, लालदेव उरांव, रामप्रवेश राम, राकेश उरांव, तथा काफी संख्या में ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधि आदि शामिल रहे।