विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण आयोग नई दिल्ली प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि देगा।

बगहा।विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण आयोग,
हलर रोड, पॉकेट 3, केंद्रीय,रोहिणी, नई दिल्ली ने सामाजिकता, साहित्य और हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बगहा नगर निवासी ,पंड़ित उमाशंकर तिवारी महिला कालेज के प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट (मानद) की उपाधि से सम्मानित सत्रह अप्रैल को दिल्ली में करेगा।आयोग ने विगत तेरह मार्च के दिन प्रो.तिवारी को चयन करने की सूचना दिया है,जिसकी जानकारी प्रो. तिवारी ने दी है। उल्लेखनीय है कि प्रो.तिवारी को राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय कई विश्वविद्यालयों द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ हैं,जिसमें,सूर्यकांत त्रिपाठी निराला,डाक्टर भीमराव आम्बेडकर ,हिन्दी रत्न,ज्ञान रत्न,साहित्य ज्ञानाक्षर, पत्रकार श्री सम्मान आदि सम्मलित है।
Categories: शिक्षा