नरकटियागंज:टीपी वर्मा काॅलेजकर्मी पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई

नरकटियागंज। टीपी वर्मा काॅलेज के कार्यालय प्रधान पर एक चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोपित की पहचान टीपी वर्मा काॅलेज के कार्यालय प्रधान उर्फ बड़ा बाबू के रूप में कार्यरत मनोज दूबे के रूप में किया गया है। एफआईआर में महिला ने बताया है कि वह टीपी वर्मा काॅलेज में बीसीए की सहायक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में काम करती है। वह अपना मासिक वेतन को लेकर जब कार्यालय प्रधान मनोज दूबे के पास गई तो वह महिला को हमबिस्तर होने को कहा। कहा कि हमबिस्तर होगी तब तुम्हारा मासिक भुगतान के बारे में सोचा जाएगा। एफआईआर में उसने यह भी बताया है कि मनोज दूबे ने धमकी भी दिया कि बात नहीं मानोगी तो मासिक वेतन कभी नहीं मिलेगा और तुमको बर्बाद कर दिया जाएगा। इस बात को लेकर वह बहुत डर गई थी और महिला की तबीयत भी खराब हो गई थी। जिसके कारण उसके पति ने महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Categories: करप्शन, शिक्षा