झारखंड राज्य आचार्यकुल अधिवेशन की तैयारी तेज

*झारखंड राज्य आचार्यकुल अधिवेशन की तैयारी तेज*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रांची। गांधी – विनोबा भावे के विचारों से अभिभूत, सत्य, अहिंसा, जय जगत, सर्वोदय, भूदान यज्ञ, भाईचारा के संकल्प को लेकर आचार्यकुल के दो दिवसीय झारखंड राज्य अधिवेशन 29 – 30 अप्रैल, 26 की तैयारी को लेकर झारखंड राज्य आचार्यकुल के पदाधिकारियों ने सघन जनसंपर्क और तैयारी शुरू कर दी है। आचार्यकुल झारखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, प्रो ० ( डॉ ) जंग बहादुर पाण्डेय  , प्रदेश उपाध्याय, डॉ वासुदेव प्रसाद और प्रदेश सचिव, डॉ ओमप्रकाश ने कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
इन लोगों ने रांची विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष के अलावे विद्वान, अधिवक्ता, पत्रकार सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य धर्मेन्द्र, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुमुद रंजन सिंह ( अधिवक्ता) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे़ंगे। इस आशय की जानकारी आचार्यकुल बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार ने दिया।

Categories: शिक्षा