बगहा पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त,दो तस्कर गिरफ्तार।


बगहा।बगहा पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बच्चियों को मुक्त करा लिया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने शुक्रवार को बगहा पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया।एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि बीते 22 जनवरी गुरुवार को लगभग ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र से 3 नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाया जा रहा है। एएचटीयू/थानाध्यक्ष नौरंगिया और जन शक्ति फाउंडेशन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिक बच्चियों में
लगभग 12 वर्षीय मनसा कुमारी,लगभग 4 वर्षीय चंद्र ज्योति कुमारी,लगभग 6 वर्षीय जया कुमारी,सभी  थाना नौरंगिया, जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी को
मुक्त कराया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नियोति देवी (43 वर्ष) और नागेश भुइंया (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, और पश्चिम बंगाल से नाबालिग बच्चियों को ले जा रहे थे। इनके पास से कीपैड मोबाइल,स्मार्ट फोन और रेलवे टिकट भी बरामद हुए हैं।एसपी ने कहा कि इस मामले में जन शक्ति फाउंडेशन (एनजीओ) के संचालिका के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर नौरंगिया थाना कांड संख्या 5/26 दिनांक 22/01/26 धारा 143(3)/143(5)/144/145/61(2)/3(5) दर्ज किया गया है।वही छापामारी दल में एसडीपीओ, बगहा कुमार देवेंद्र, पुलिस निरीक्षक ललन कुमार, एएचटीयू प्रभारी बगहा सह पु०अ०नि० शुभम कुमार,थानाध्यक्ष नौरंगिया 3. पु०अ०नि० रेशमी कुमार एएचटीयू, पु०अ०नि० कामेश कुमार, पु०अ०नि राजन कुमार आदि पुलिस टीम शामिल रहें। इस दौरान बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस पुलिस के सभी स्थानीय नागरिकों से अपील किया कि इस प्रकार के झांसे में न आए और अपने नाबालिक बच्चियों को किसी भी प्रलोभन,धार्मिक अंधविश्वास में न सौंपे। बगहा पुलिस द्वारा एनजीओ एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मानव तस्करी के विरूद्ध निरंतर अभियान जारी रखेगा। मानव तस्करी के खिलाफ बगहा पुलिस का सहयोग करें।

Categories: अपराध