पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि


बेतिया। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र, बेतिया स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चंपारण क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं बेतिया के पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश तथा समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।
पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। बेतिया पुलिस ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा लोक व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Categories: पुलिस प्रशासन, पुलिस स्मृति दिवस