स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित

*स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित *भारत माता*
रचना *डॉ अनमोल कुमार*
मोकामा, पटना ( बिहार)
तेरी गोद में पला हूं माँ,
तेरी मिट्टी से तन बना है।
तेरे ही गीतों में सांस ली,
तेरे तिरंगे से मान बढ़ा है।
लाल किले की प्राचीर गवाही दे,
शहीदों के लहू से रंग चढ़ा है।
तू अखंड है, तू अमर है,
तेरा नाम ही सबसे बड़ा है।
आज आज़ादी का पर्व है,
शीश झुका कर वंदन करूं।
“भारत माता की जय” कहकर,
तेरे चरणों में जीवन धरूं।
*वंदे मातरम्*
Categories: हर घर तिरंगा