तीन दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित लोगों ने NH-727पर किया जाम

*बगहा पुलिस गंडक नदी में SDRF की दो टीम लगाकर सर्च अभियान चला रही हैं*

बगहा।बगहा नगर के वार्ड संख्या-26 स्थित रामधाम मंदिर मुहल्ला से तीन दिन पहले लापता हुए 11 वर्षीय गौतम कुमार तूलसी का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।आज मंगलवार को नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय पथ727बगहा -बेतिया पर प्रदर्शन करते हुए घंटो जाम किया।स्थानीय प्रशासन में एसडीएम चांदनी कुमारीऔर बगहा एसडीपीओ नेहार भूषण ने आकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम  हटवाया।दुसरी तरफ राम धाम मंदिर के नजदीक गंडक नदी में बगहा पुलिस गंडक नदी में SDRF की दो टीम लगाकर सर्च अभियान चला रही हैं।

जानकारी हो कि लापता बच्चा के घर से कुछ ही दूरी पर गंडक नदी है,बच्चा को डूबने की शंका भी लोगों बीच है।वही प्रशासन द्वारा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच एवं खोज अभियान जारी है।बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने बताया है कि घटना की जांच जारी है,पुलिस प्रत्येक पहलू पर ध्यान रखकर अपना जांच कर रही है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी पर बगहा विधायक राम सिंह पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया है,उन्होंने बताया कि। विगत दो दिन पूर्व बगहा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-26 निवासी तुलसी साह के सुपुत्र के अपहरण की दुःखद एवं गंभीर घटना की जानकारी मिलने पर  परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सहयोग एवं शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।
मौके पर बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  एवं बगहा थानाध्यक्ष को बुलाकर घटना की गंभीरता से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने तथा अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत SDRF की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।


वर्तमान में गंडक नदी में SDRF की दो टीम लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच एवं खोज अभियान जारी है।
मैंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाय तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए मैं स्वयं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूँ तथा पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा हूँ।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार , जिला उपाध्यक्ष  रितु जायसवाल , नगर मंडल अध्यक्ष  राजन गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष  दीपु तिवारी , जिला प्रवक्ता  विजय साहू , शैलेश दुबे,अमरेश साहू ,विकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

Categories: Accident