बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा में रतनपुरवा के रविंद्र कुमार ने पहली बार मेँ ही मारी बाजी l


बगहा से रामु साह की रिपोर्ट
बगहा।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरागी सोनबरसा के रतनपुरवा गांव के रविंद्र साह पिता शंकर साह ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा सफलता पूर्वक पासकर शल्य क़क्ष सहायक ओटी असिस्टेंट के पद को हासिल किया है।सरकार की तरफ से 10 साल के बाद आई बहाली में पहली बार में ही रविंद्र साह ने शानदार सफलता प्राप्त की । रविंद्र की इस शानदार सफलता पर पंचायत से लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने पूजनीय माता-पिता, भाई बहन की अटूट आशीर्वाद, निरंतर सहयोग और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
रविंद्र साह ने विशेष बातचीत में बताया कि 10 वर्षों के बाद आई बहाली के पहले प्रयास में निजी प्रैक्टिस करते हुए सेल्फ स्टडी से इस मुकाम को हासिल की , बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए केवल मजबूत इच्छा शक्ति और कड़े स्व अध्ययन ( सेल्फ स्टडी) केवल पर उन्होंने इस परीक्षा को पास किया । उनके इस कामयाबी से उनके परिवार एवं रतनपुरवा गांव के लोगों के बिच अत्यंत हर्ष उल्लास देखने को मिला । क्षेत्र के लोग लगातार उनके घर पहुंच कर उन्हें उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं ।