बगहा-2के लक्ष्मीपुर गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र कभी खुलता ही नहीं -विधायक सुरेंद्र प्रसाद।
——–वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद पहुंचे ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के हसनापूर गांव एवं कटहां l

सवादाता रामु साह
सेमरा।आज बुधवार को बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद पहुंचे ढ़ोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के हसनापुर एवं कटहा गांव में, वहां पर काफी जनसंख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे l वहां के लोगों ने क्षेत्र के समस्याओं को बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा के सामने रखे l जिसमें प्रमुख समस्याओं में से बिजली का पोल, ट्रांसफार्मर एवं पुल पुलिया, गाइड बांध आदि समस्याओं को रखा l खास करके हसनापुर का नदी है जो बरसात में पानी के कारण भर जाती है l बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने समस्या संबंधित विभाग के एसडीओ से बात करके त्वरित बांध बनवाने की बात कोई रखें l मौके पर काफी जनसंख्या में लोग मौजूद थे l जिसमें ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव एवंम गुमस्ता भी मौजूद थे l हसनापुर गांव को आने वाले बाढ़ से बचाने के लिए वहां के ग्रामीण लोग मिलकर जो एक बांध का निर्माण किए थे विधायक ने उस बांध का भी निरीक्षण किये l गांव के ग्रामीणों के इस कार्य को विधायक ने सराहनीय बताया l वही बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताये की बगहा से ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत में जाते समय सेमरा के सरकारी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां पर जो भी कमियां उनको दिखाई दी उसके लिए बगहा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजेश सिंह से तुरंत बात किये और उनके अपने कार्यों में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए l उन्होंने अस्वास्थ्य किया कि अस्पताल में मरीजों का इलाज से लेकर उनके रहने तक का भी व्यवस्था किया l वहीं ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र निरीक्षण किये और बताएं कि यहां पर स्वास्थ्य बिभाग कर्मियों के द्वारा बेहतर तरीके से काम नहीं किया जा रहा है l जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा l उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र का विकास हो l साथ में यह भी बोले की बिगत 10 सलों से जो कार्य नहीं हो पाया है उसको पूरा करने का मेरा प्रयास जारी रहेगा l