जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न मुद्दों पर जिप अध्यक्ष ने की चर्चा

बगहा/बेतिया
दिनांक 18.07.2026 को बेतिया समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में शामिल होकर जिला परिषद प चम्पारण के चेयरमैन निर्भय कुमार महतो ने पश्चिम चंपारण की जनहित से जुड़ी विभिन्न विद्युत समस्याओं एवं उनके स्थायी समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रमुखता से रखा।प्रमुख प्रस्ताव
1. धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित विद्युत आपूर्ति
वन विभाग के समन्वय से ABC (Aerial Bunched Cable) के माध्यम से कौलेश्वर मंदिर, जटाशंकर बाबा मंदिर एवं नरदेवी माता मंदिर तक सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रस्ताव रखा गया। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी तथा क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। 2. लंबित विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग
जिला परिषद एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों—जर्जर तार-पोल, नए ट्रांसफॉर्मर, नए पोल एवं तार लगाने तथा अन्य लंबित विद्युत कार्यों—पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई, आवश्यक विद्युत अवसंरचना का विकास एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का विषय प्रमुखता से उठाया गया।
विशेष रूप से निम्नलिखित मामलों पर कार्रवाई का आग्रह किया गया— नौतन प्रखंड, जगदीशपुर पंचायत के वार्ड 10, 11 एवं 15 की विद्युत समस्या जिला परिषद सदस्य असद राजा के आवेदन के आधार पर)।
बगहा-2 प्रखंड, महुअवा कटहरवा पंचायत के ग्राम सुखवनवा में कृषि कार्य हेतु नया ट्रांसफॉर्मर, पोल एवं तार लगाने का विषय। (जनता से प्राप्त आवेदन के आधार पर)।
भीतहाँ प्रखंड, मच्छहाँ पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने का विषय। (जनता से प्राप्त आवेदन के आधार पर)।
3. गंडक पार क्षेत्र (मधुबनी, पिपरासी, भीतहाँ एवं ठकराहा) में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सुरक्षा
गंडक पार के चारों प्रखंडों में बाढ़ एवं कटाव से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर बार-बार क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु वेल फाउंडेशन/डीप पाइलिंग तकनीक से मजबूत टावर निर्माण कर निर्बाध एवं स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रस्ताव रखा गया। 4. दोन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह
पश्चिम चंपारण के दोन क्षेत्र के अनेक गाँव आज भी बिजली से वंचित हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, रोजगार एवं दैनिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित है। इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए माननीय मंत्री श्री नंदकिशोर राम , माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं माननीय सांसद श्री सुनील कुमार से ऊर्जा विभाग एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया, ताकि वर्षों से बिजली की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिल सके।
बैठक में उपस्थित गणमान्य अतिथि माननीय मंत्री श्री नंदकिशोर राम , माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल , माननीय सांसद श्री सुनील कुमार , माननीय विधायक श्री संजय पांडेय , श्री राम सिंह , श्री समृद्ध वर्मा , श्री अभिषेक रंजन , जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह , उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बिहार सरकार का संकल्प — पश्चिम चंपारण के प्रत्येक गाँव तक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर जनजीवन को बेहतर बनाना।इन सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई है। जिसका परिणाम जल्द ही दिखाने को मिलेगा इस आशय की जानकारी जिला परिषद पश्चिमी चंपारण बेतिया के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो ने दी है।